ads

Saturday, October 20, 2018

Uttrakhand news

देहरादून में दिनभर चली बैठक के बाद शनिवार देर रात भाजपा ने नगर निकाय चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। दोपहर तीन बजे से भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई और देर रात करीब साढ़े नौ बजे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। 
भाजपा ने देहरादून से मेयर पद के लिए सुनील उनियाल गामा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हरिद्वार में अनु कक्कड़, कोटद्वार में नीतू रावत, हल्द्वानी में जोगेंद्र रौतेला, काशीपुर में ऊषा चौधरी, रुद्रपुर में रामपाल सिंह और ऋषिकेश से अनीता ममगाई को टिकट दिया गया है।

बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल रहे। बताया गया कि सभासद और पार्षदों के लिए पार्टी ने संबंधित निकाय के स्थानीय विधायक और पदाधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर टिकट तय किए गए हैं। 

चुनाव समिति का स्वरूप 
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, यशपाल आर्य, प्रकाश पंत और धन सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय  टम्टा, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, महामंत्री संगठन संजय कुमार, महामंत्री नरेश बंसल, गजराज बिष्ट, खजान दास और महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल। 

बीना बिष्ट भाजपा में शामिल, ऋषिकेश के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति ने ज्वाइन की भाजपा

श्रीदेव सुमननगर वार्ड से तीन बार कांग्रेस से पार्षद रहीं बीना बिष्ट शनिवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हेें कैंट विधायक हरबंस कपूर और महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने पार्टी में शामिल कराया। इससे पहले उन्होंने नगर निगम पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा।  परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में बीना बिष्ट ने मीडिया से कहा कि उन्हें क्षेत्र का विकास चाहिए। इसके चलते उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात कही। इस मौके पर राजीव उनियाल, राजेश रावत आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेश के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति ने थामा ‘हाथ’
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण ने शनिवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी सजवाण व कई समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
सजवाण को पार्टी में लाने वाले जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, पार्टी नेता राजपाल खरोला, विजय सारस्वत, विनय सारस्वत शनिवार को कांग्रेस भवन के बजाय सीधे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के गांधी रोड स्थित आवास पर पहुंचे। उनके साथ ऋषिकेश भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण उनकी पत्नी जिपं की पूर्व सदस्य लक्ष्मी सजवाण और कई समर्थक थे। प्रदेश अध्यक्ष ने उनका फूलों से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के कांग्रेस में विधिवत रूप से शामिल होने की घोषणा की गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

ज्योति तो निष्कासित हैं : भाजपा
पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा की ओर से आई प्रतिक्रिया में कहा गया कि उन्हें तो पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। यहां जारी एक प्रेस बयान में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने ऋषिकेश के कांग्रेस में शामिल हुए व्यक्ति को भाजपा नेता के रूप में प्रचारित करने पर एतराज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। यदि कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अपने दल में शामिल किया है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उन्हें भाजपा के सदस्य के रूप में न प्रचारित किया जाए।

No comments:

Post a Comment

BJP

Bharatiya Janata Party (BJP) , English  Indian People’s Party , pro-Hindu  political party  of postindependence India. The party has...